केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल (CRPF) के मार्ग दर्शनमें सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन
प्रतिनिधी गडचिरोली; केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल (CRPF) के द्वारा ग्राम बुर्गी तहसील एटापल्ली जिला-गढ़चिरोली महाराष्ट में ए/191 वाहिनी केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल ने सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन श्री सत्यप्रकाश कमाण्डेंट 191 वाहिनी केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल के मार्गदर्शन में दिनाँक 28/03/2025 को किया गया,
Bकार्यालय की शोभा बढाने हेतु मंच पर मुख्य अतिथि श्री राजीव रंजन (उप० कमा०) 191 वीं वाहिनी श्री अमर सिंह गुर्जर ( डुप्टी कमाण्डेंट), श्री आलोक यादव (सहा० कमाण्डेंट) ए/191 वीं वाहिनी समवाय अधिकारी और डॉ. अनन्तु एस. (सहा. कमा.) चिकित्साा अधिकारी 191 वीं वाहिनी एवं श्री चेतन्य कदम (SDPO) एटापल्ली डॉ श्रुती बोदाले प्राथमिक आरोग्य केन्द्र, बुर्गी, बुर्गी मदद केन्द्र प्रभारी पोलीस उप०निरीक्षक सोमनाथ पुरी, धनराज कोली समस्थ अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ परमपूज्य बिरसा मुंडा जी के पूजन के साथ फूल अर्पित करके किया गया। इस अवसर पर 191 वीं वाहिनी केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल के द्वारा 250 ग्राम वासियों जिसमें ग्राम-बुर्गी, येमली, उडेरा, मरकल, कांदोली, बिड्री, ताटीगुण्डम, कों दावाही, मंगूटा, पैमा, करपनफुन्डी, गोंडापुरी एवं अबनपल्ली आदि के ग्रामवासी शामिल थे, जिन्हे साईकिल, सोलर लाइट, कॅरम बोर्ड, वॉलीबॉल, फुटबॉल, किकेट सामग्री, स्प्रे पंप आदि वितरण किया एवं डॉ श्रुती बोदाले प्राथमिक आरोग्य केन्द्र बुर्गी की टीम द्वारा ग्राम वासियों के लिए स्वास्थ्य कैम्प लगाकर उनका परीक्षण किया व सरकारी योजनाओ के बारे में जानकारी दी साथ ही बुर्गी, येमली, उडेरा स्कूल के बच्चो द्वारा सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी बडे उत्साह पूर्ण किया गया।







