केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के मार्गदर्शन में किया गया सिविक एक्शन प्रोग्राम
प्रतिनिधी, गडचिरोली लोकवाद; दिनांक २५ मार्च २०२५ को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के ग्राम गट्टा तहसील एटापल्ली जिल्हा गडचिरोली महाराष्ट्र में १९१ वी वाहीनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल केद्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन सत्यप्रकाश कंमाण्डेड १९१ वी वाहीनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के मार्गदर्शन में किया गया,
कार्यालय की शोभा बढ़ाने हेतु मंच पर मुख्य अतिथि उमा शंकर प्रसाद उप कमांडेंट १९१ वी वाहीनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, मोहीत कुमार सहायक कमांडेंट १९१वी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, डॉ. पवन कुमार राहरेकर प्राथमिक आरोग्यं केंद्र गट्टा, नागेश जावळे पुलिस उप निरीक्षक गट्टा पुलिस मदत केंद्र, एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल समस्त अधिकारि एवं कार्मिक उपस्थित रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ परम पुज्य बिरसा मुंडा जी के पुजन के साथ अर्पित करके किया गया .
इस अवसर पर १९१ वी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के द्वारा ३०० ग्राम वासियों जिनमें ग्राम गट्टा, जांबिया, गट्टागुडा, मोडस्के, जांजावडी, मोहंदी, गोरगुट्टा, झारेवाडा आदी, के ग्रामवासी शामिल थे जिन्हें सोलर लाईट, साईकिल, कॅरम बोर्ड, वालीबाल, फुटबॉल, क्रिकेट, सामग्री प्लास्टिक चेयर, स्प्रे पंप, एवं कम्बल आदि का वितरण कीया एवं डॉ पवन कुमार राहरेकर प्राथमिक आरोग्यं केंद्र गट्टा की टीम द्वारा ग्राम वासियों के लिए स्वास्थ्य कम्प लगाकर उनका परिकक्षण किया व सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी साथ ही गट्टा स्कुल कें बच्चों द्वारा सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम कीया गया ।
सिविक एक्शन के मुख्य अतिथि उमा शंकर प्रसाद उप कमांडेंट केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा बताया गया की सिविल एक्शन प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं ग्रामवासियों के बीच बेहतर संबंध स्थापित करना हे , आलोक अवधी ने इस प्रकार के कार्यक्रमो से महिलाओं को स्वयं रोजगार प्राप्त होता है तथा व आत्मनिर्भर बनती हे व युवाओं में खेलों के प्रति रूचि पैदा होती है ।
कार्यक्रम कें अंत में निरीक्षण रोशन जोनवेल १९१ वी वाहीनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा मुख्य अतिथि उमा शंकर प्रसाद उप कमांडेंट, मोहीत कुमार सहायक कमांडेंट,एवं उपस्थित समस्त गणमान्य नागरिकों व पत्रकार बंधु का आभार व्यक्त किया साथ ही डॉ पवन कुमार राहरेकर प्राथमिक आरोग्यं केंद्र गट्टा की टीम का भी ग्राम वासियों के लिए स्वास्थ्य कम्प लगाने हेतु आभार व्यक्त किया.







