केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ए / 191 बटा0 (सीआरपीएफ) द्वारा बुर्गी (येमली) में स्कूली छात्रो के साथ किया गया वृक्षारोपण।
प्रतिनिधी गडचिरोली लोकवाद. दि. 24/ केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ए/191 बटा0 (सीआरपीएफ) के द्वारा ग्राम बुर्गी तहसील एटापल्ली जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल 191 वीं वाहिनी बटा0 के कमाण्डेंट श्री सत्यप्रकाश के मार्ग दर्शन में तहसील एटापल्ली में समय-समय पर कल्याणकारी गतिविधियाँ चलाई जाती है। इसमें जिला परिषद उच्च माध्यमिक प्राथमिक स्कूल बुर्गी, भगवंतराव माध्यमिक आश्रम स्कूल बुर्गी एवं प्राथमिक आरोग्य केन्द्र बुर्गी में वृक्षारोपण किया जिसमें स्कूली बच्चो को पेड़ लगाओ और पेड़ बचाओ का मंत्र दिया जिसमें केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ए/191 बटा0 (सीआरपीएफ) के द्वारा 200 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पेड़ो का वृक्षारोपण किया। जिसमें गाँव के नागरिक, शिक्षक एवं स्वाश्थ्य कर्मचारियों ने सहयोग किया।
, वृक्षारोपण हमारे पर्यावरण और जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह न केवल हमें शुद्ध हवा और ऑक्सीजन प्रदान करता है, बल्कि जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। वृक्षारोपण से मिट्टी का कटाव रुकता है और जल संरक्षण में भी सहायता मिलती है। बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के इस युग में, वृक्षारोपण एक प्रभावी उपाय है जो हमारे पर्यावरण को संतुलित और स्वस्थ बनाए रखने में सहायक है। यही बातको ध्यान मे रखतेहुवे, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ए / 191 बटा0 (सीआरपीएफ) द्वारा बुर्गी (येमली) में स्कूली छात्रो के साथ वृक्षारोपण किया गया !
इस अवसर पर ए/191 बटा0 (सीआरपीएफ) बुर्गी के सहायक कमाण्डेंट श्री साकेत विक्रम सिंह, निरीक्षक नरोत्तम कर, उपविभागीय राज्य पोलिस अधिकारी योगेश रांजनकर (हेड्री), मदत केन्द्र बुर्गी पोलिस प्रभारी उपनिरीक्षक सोमनाथ पुरी, सीआरपीएफ के स०उप०नि० चौहान देवीदास एवं हवलदार पगार किशोर तथा अन्य सभी (सीआरपीएफ) व राज्य पोलिस के जवानो सहित गाँव के नागरिक, शिक्षक एवं स्वाश्थ्य कर्मचारियों जिसमें गाँव के नागरिक, शिक्षक, विद्यार्थी, एवं स्वाश्थ्य कर्मचारियों की प्रामुख्यसे उपस्थिती थी!







